Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाढ़ की विभीषिका से ग्रामीणों की बढ़ी धुक धुकी

ब्यूरो 29-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220828-WA0024~2

जमानियां(गाजीपुर)। गंगा में आई बाढ़ ने तटवर्ती गांवों समेत गंगा के दियारा में झोपड़ी डाल कर मवेशियों संग रह रहे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे पानी बढ़ रहा है। वैसे-वैसे ग्रामीणों की धुक-धुकी बढ़ गई है।

गंगा के बीचोबीच चारो तरफ से पानी से घिरे देवरिया बाड़ में पानी घुसने ने 200 लोग अपने 5 हजार मवेशियों के साथ फंसे हुए हैं। प्रशासन द्वारा लाऊडस्पीकर से लोगों को बाढ़ के खतरे से आगाह किया गया था। लेकिन अपने आशियाना को बचाने के मोह में सैकड़ों लोग बाड़ में ही हैं। हालांकि पानी के तेज बढ़ाव को देख लोग नाव के सहारे सुरक्षित स्थान की तरफ जा रहे हैं। देवरिया स्थित पुलिस चौकी पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। चौकी परिसर में 3 फीट ऊंचाई तक बाढ़ का पानी भरा है। पुलिस चौकी के आगे बाड़ में स्थित देवरिया राजभर बस्ती का मुख्य रास्ते व गांव से संपर्क टूट गया है। पास स्थित सामुदायिक शौचालय में भी बाढ़ का पानी भरा है। इसके अलावा नगर के हरपुर से लगायत ताजपुर, कालपुर, मथारा, ताजपुर, चितावन पट्टी, मंझरिया, मतसा, रघुनाथपुर, सबलपुर, देवरिया, बैरनपुर, मलसा, घाटमपुर, गरुआ, मकसूदपुर, डुहिया, मेदनीपुर, ताड़ीघाट आदि तटवर्ती गांवों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे सब्जी व पशुओं के चारा वाले खेत में पानी भर गया है।

सोमवार को शाम चार बजे तक गंगा का जल स्तर स्थिर बना हुआ है तथा जलस्तर 64.300 मीटर हो गया है जबकि वर्ष 2021 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.680 मीटर था तथा वर्ष 2019 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.530 मीटर था। बाढ़ की स्थिति का मापदंड पर ध्यान दे तो गंगा का सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर व निम्न स्तर (चेतावनी बिंदु) 61.550 मीटर तथा मध्य स्तर (खतरा बिंदु) 63.105 मीटर और बाढ़ का उच्च स्तर 65.220 मीटर है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: ट्रेन के इंजन पर अराजकतत्वों ने किया फायर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.