Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सत्यम हत्या कांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 29-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220829-WA0012

गाजीपुर। स्वाट टीम व थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा 25.08.2022 को हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के मार्गदर्शन में 25.08.2022 को ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज में हुयी हत्या के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/22 धारा 302 भादवि का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण अमन यादव पुत्र अजय यादव नि0 नन्दगंज जनपद गाजीपुर मूलपता-ग्राम सकरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर व बाल अपचारी पुत्र संतोष यादव नि0 श्रीगंज थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर तथा बाल अपचारी पुत्र खालिक अहमद नि0 ग्राम नन्दगंज जनपद गाजीपुर को 29.08.2022 को पहाडपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण ने बताया की मृतक सत्यम आये दिन हम लोगों से बेवजह मारपीट व गाली गलौज करके परेशान करता था, इसलिए हम लोगों ने मिलकर सेटरिंग के पटरे पीटकर उसे 25.08.2022 को मार दिया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हुए सेटरींग के पटरे को बरामद किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही थाना नन्दगंज द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में थाना नन्दगंज
प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 रामाश्राय राय, थाना नंदगंज उ0नि0 संतोष कुमार राय, हे0का0 धर्मदेव चौहान, हे0का0 अखिलेश वर्मा व हे0का0 अंकित सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बैंक मित्र से हुए लूट का तीसरे आरोपी गिरफ्तार
Next: किराने की दुकान से नशीली दवाईयों का इंजेक्शन बेचती महिला गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.