गाजीपुर। थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा 4.09.2022 को 01 नफर अभियुक्त को 0.315 बोर तमंचा मय 02 अदद कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो व लुटेरो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0 बाद के कुशल मार्गदर्शन में 04.09.2022 को उ0नि0 ओमकार तिवारी मय हमराह का0 सत्येन्द्र कुमार, का0 आकाश सिंह, का0 बिन्दा प्रसाद, का0 मनोज यादव के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पार्क के सामने मौजूद थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति अवैध तमन्चा लिये प्राइमरी स्कूल के पास उतरने वाले पूर्वांचल वे के तिराहे पर ग्राम पखनपुरा पर खडा है इस सूचना पर विश्वास कर मौके से मैं उ0नि0 मय हमराहियान के ग्राम पखनपुरा प्राइमरी स्कूल के पास उतरने वाले पूर्वांचल वे के तिराहे से अभियुक्त साजिद उर्फ फेंकू खां पुत्र निजामुद्दीन खां उर्फ बुद्धू खां उम्र करीब 24 वर्ष ग्राम पखनपुरा थाना भांवरकोल गाजीपुर को समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ/तलाशी के क्रम में अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 171/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।