Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

18 वर्षों के बाद किसान को मिला न्याय

संवाददाता 05-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220905-WA0029

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के दिलदारनगर नगसर सुहवल प्रमुख मार्ग पर नगसर बेमुआं के मध्य स्थित बगडहापुल के पास मुख्य पक्की सडक को सोमवार को कोर्ट के आदेश द्वारा दो जगहों पर जेसीबी से पूरी तरह से खोद दिया ।जिसके चलते 18 किमी लंम्बे इस प्रमुख मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक यह कार्यवाई सुबह ग्यारह बजे की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे हैरानी की बात है कि यहां नगसर थाना महज पांच सौ मीटर दूर है,बावजूद पुलिस प्रशासन को जेसीबी से मार्ग खोदकर अवरूद्ध करने की जानकारी सड़क खुदाई के करीब तीन घंटे बाद हुई । आननफानन में मौके पर दलबल संग पहुंचे नगसर थानाध्यक्ष आनंद कुमार लोगों से इसकी जानकारी लेने की कोशिश की मगर उन्हें यह पता ही नहीं चला कि सडक को किसने खोदा है।
बहरहाल इस प्रमुख मार्ग को खोदे जाने के बाद बाईक सवार,साईकिल सवार,पैदल,सवारी व स्कूली बसों को सुहवल,रमवल ढढनी होते हुए,जबकि नगसर से आने वाहनों को ढढनी ,अंधारीपुर,सोनवल से सुहवल होकर जिला मुख्यालय करीब 15 किमी अधिक दूरी तय कर आना जाना पड रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों,स्कूली छात्र छात्राओं को‌ जो पैदल किसी तरह गड्ढे से होकर जाने को विवश थे।बहुत से लोग तो जान हथेली पर रख खोदे गये सडक के बगल से नीचे गड्ढे से उतर रेलवे लाइन किनारे आते जाते रहे,लोगों ने प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाया कि सडक को खोदने में घंटों जेसीबी चली मगर, तहसील प्रशासन और नगसर थाना को इसकी भनक न लगना कानून व्यवस्था पर सवाल खड करता है।
किसान अश्वनी कुमार राय ने बताया कि पी डब्लू डी द्वारा माननीय कोर्ट के आदेश का लगातार अवमानना किए जाने व 2005 में स्थगन आदेश के बाद भी जबरिया सड़क निर्माण किया गया जिस पर लगभग 18 साल बाद कोर्ट ने न्याय करते हुए मेरे पक्ष में आदेश जारी किया और सड़क हटाने का काम हुआ।अगर इससे किसी को परेशानी होती है तो इसमें विभागीय अधिकारियों की घोर अनियमितता ही कारण है।
एसडीएम जमानिया भारत भार्गव ने बताया कि कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक यह सड़क किसान को दी गई है और कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सड़क को खुदवाया गया है। क्षेत्रीय लोगो को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए सुहवल व नगसर में सड़क बाधित होने का बोर्ड लगाने की व्यवस्था किया जा रहा है।
पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन पतञ्जलि श्रीवास्तव ने कोर्ट का हवाला देकर इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष बने वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकान्त द्विवेदी
Next: जनपद में मुख्यमंत्री का सम्भावित आगमन 9 सितम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.