Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 की चयनित शिक्षिका शीला सिंह को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

ब्यूरो 05-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220905-WA0021

गाजीपुर 05 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

शिक्षक दिवस पर माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह

समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह रहे। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 की चयनित शिक्षिका शीला सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज नगर क्षेत्र को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व 11.00 बजे से सजीव प्रसारण द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जिला पंचायत सभागार में मौजूद अध्यापकगण एवं अतिथि गणों द्वारा देखा गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपना सिंह का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा पुष्प एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। विशिष्ट अतिथि रहे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज नगर के बच्चीयों द्वारा स्वागत गीत संस्कृत भाषा में गाया गया। जिसकी प्रशंसा स्वयं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपना सिंह द्वारा राज्य अध्यापक 2021 से पुरस्कृत शीला सिंह को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अभिन्न योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत शीला सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए जनपद के अन्य शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद को निपुण जनपद बनाने का सकारात्मक प्रयास किया जाय। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त जिला समन्वय, कर्मचारीगण, खंड शिक्षा अधिकारी देवकली उदय चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस
Next: छात्र व छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर उठाये योजना का लाभ

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.