Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क खोदे जाने से आवागमन ठप

ब्यूरो 05-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220905-WA0028

नगसर( गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिलदारनगर सुहवल प्रमुख मार्ग पर नगसर-बेमुआं के समीप स्थित बगडहापुल के पास मुख्य पक्की सडक को सोमवार को अज्ञात लोगों के द्वारा दो जगहों पर जेसीबी से पूरी तरह से खोद दिया। जिसके चलते 18 किमी लम्बे इस प्रमुख मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक यह कार्यवाई अज्ञात लोगों के द्वारा आज सुबह ग्यारह बजे की गई। लोगों का कहना है कि सबसे हैरानी की बात है कि यहां नगसर थाना महज पांच सौ मीटर दूर है, बावजूद पुलिस प्रशासन को जेसीबी से मार्ग खोदकर अवरूद्ध करने की जानकारी उस समय हुई जब लोग पक्की सडक को खोदकर चले जाने के करीब तीन घंटे बाद हुई। आननफानन में मौके पर दलबल संग पहुंचे नगसर थानाध्यक्ष आनंद कुमार लोगों से इसकी जानकारी लेने की कोशिश की मगर उन्हें यह पता ही नहीं चला कि सडक को किसने खोदा है। इस प्रमुख मार्ग को खोदे जाने के बाद बाईक सवार, साईकिल सवार, पैदल, सवारी व स्कूली बसों को सुहवल, रमवल ढढनी होते हुए, जबकि नगसर से आने वाहनों को ढढनी, अंधारीपुर, सोनवल से सुहवल होकर जिला मुख्यालय करीब 15 किमी अधिक दूरी तय कर आना जाना पड रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, स्कूली छात्र छात्राओं को‌ जो पैदल किसी तरह गड्ढे से होकर जाने को विवश थे। बहुत से लोग तो जान हथेली पर रख खोदे गये सडक के बगल से नीचे गड्ढे से उतर रेलवे लाइन किनारे आते जाते रहे, लोगों प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाया कि सडक को खोदने में घंटों जेसीबी चली मगर, तहसील प्रशासन और नगसर थाना को इसकी भनक न लगना कानून व्यवस्था पर सवाल खड करता है। ग्रामीणों ने मांग किया कि इस पक्के प्रमुख मार्ग को खोदकर आवागमन अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ छानबीन कर कडी कार्यवाई की जाए।

एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, जबकि नगसर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि सडक खोदने वालों का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नगर पालिका ने किया लगभग 10 लाख से निर्मित सड़क का लोकार्पण
Next: शिक्षकों की समाज निर्माण में भूमिका अविस्मरणीय-प्राचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.