Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरी की बाइक व तमंचा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

ब्यूरो 11-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220911-WA0005

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने रविवार को मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो शातिर अपराधी को चोरी की एक अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार तथा उनके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल प्रर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक विमलेश मौर्य थाना कोतवाली गाजीपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा मय हमराह हे0का0 रामप्रताप व का0 आलोक तिवारी तथा A.T.T. टीम के कर्मचारीगण हे0का0 सत्येन्द्र सिंह चंदेल, का0 शिवशंकर, का0 विकास तिवारी, का0 राजेश कुमार यादव एवं का0 शैलेंद्र द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 11/09/2022 को विशेश्वरगंज पुल के नीचे से अभियुक्तगण मो0 आरिफ पुत्र महबूब खाँन निवासी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद व परमात्मा गौड़ पुत्र सुरेन्द्र गौड़ निवासी भटपुरवा थाना बरेसर को चोरी की एक अदद मोटर साइकिल नम्बर UP61P2900,चेचिस नं0 MBLHA10ABB9403398 के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त मो0 आरिफ उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। उपरोक्त चोरी गयी मोटर साइकिल के सम्बन्ध में पुर्व से थाना कोतवाली पर दर्ज मु0अ0सं0 466/2022 धारा 379 भादवि में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण उपरोक्त का नाम प्रकाश में लाते हुए तथा बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 471/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: थाना सुहवल व थाना रेवतीपुर का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
Next: जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित किये जाने की हुई मांग

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.