Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

24330 छात्रवृत्ति आवेदन पत्र विद्यालयों के लॉगिन पर अग्रसारण हेतु लम्बित

ब्यूरो 12-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 12 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। वित्तीय वर्ष 2022-23 पिछड़ी जाति पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने एवं विद्यालयों द्वारा रिसीव एवं अग्रसारण की वर्तमान स्थिति के परीक्षण में पाया गया है कि अब तक कुल 26844 छात्रवृत्ति आवेदन पत्र छात्र-छात्राओं द्वारा फाइनल सम्मिट किये जा चुके है, वही पर विद्यालयों द्वारा 4329 आवेदन पत्रों को रिसीव करते हुए मात्र 2514 आवेदन पत्र ही विद्यालयों द्वारा अब तक ऑनलाइन अग्रसारित किये गये है और 24330 छात्रवृत्ति आवेदन पत्र विद्यालयों के लॉगिन पर अग्रसारण हेतु लम्बित है।

जबकि विद्यालय स्तर से अग्रसारण की अन्तिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 निर्धारित है। यदि ससमय आवेदन पत्रों का अग्रसारण विद्यालय द्वारा नहीं किया जाता है, तो ऐसे में लम्बित आवेदन पत्र वाले छात्रों छात्रवृत्ति योजना से वंचित हो जायेगें।
अतः उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त पूर्वदशम (कक्षा 9-10) शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि तत्काल बिना अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना लम्बित 24330 छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को नियमानुसार परीक्षण करते हुए ऑनलाइन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। अन्यथा यदि लम्बित आवेदन पत्र वाले छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति योजना से वंचित होते है, तो इसके लिए सम्बन्धित विद्यालय व्यक्गित उत्तरदायी होगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 31 लाख की लागत से बनी दो सड़क का हुआ लोकार्पण
Next: जनपद में धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.