Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लापरवाह बी0एल0ओ0 के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाई हेतु पत्र प्रेषित

ब्यूरो 12-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 12 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। उपजिलाधिकारी सदर/नि0र0अ0 375 गाजीपुर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी करण्डा को पत्र प्रेषित कर सूचित किया है कि निर्वाचन अयोग के निर्देश पर 01.08.2022 से 375 गाजीपुर एवं 376 जंगीपुर के बी0एल0ओ0 द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर आधार नम्बर एकत्रीकरण एवं 6 बी तैयार कर गरूण ऐप के माध्यम से फिडिंग का कार्य गतिमान है।

उक्त दोनो विधान सभा के कुछ बूथों के बी0एल0ओ0 को बार-बार सुपरवाईजरों द्वारा निर्देर्शित करने के बावजूद भी अपेक्षा अनुरूप कार्य नही किये है जिससे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सही अनुपालन नहीं हो पा रहा है। यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता, लापरवाही का द्योतक है। उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित सूची के अनुसार ऐसे लापरवाह/अनुशासनहीन बी0एल0ओ0 जो कर्मचारी आपके विभाग से सम्बन्धित है तथा वर्तमान में बी0एल0ओ0 के रूप में कार्यरत है। उनका वेतन/मानदेय रोकते हुए अन्य अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अधोहस्ताक्षरी को भी अवगत कराने का कष्ट करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू
Next: रोजगार मेला में 49 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.