जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और हिन्दू इन्टर कॉलेज में जूनियर व सीनियर डिविजन स्तर की भर्ती प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई।

भर्ती में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एस. डी.बी प्रमाण पत्र के लिए 70, सी प्रमाण पत्र के लिए 20 तथा एस.डब्लू.बी प्रमाण पत्र के लिए 32 और सी प्रमाण पत्र के लिए 03 आवेदकों ने जोर आजमाइश की। इसी प्रकार हिंदू इन्टर कॉलेज के जे.डब्लू 20 और एस. डी.के लिए 50 कैडेटो ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। 91यूपी बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल पी.के. मिश्रा की देखदेख में सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हुई। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह ने छात्र सैनिक के रूप में आवेदन किए छात्र छात्राओं को अनुशासित रहते हुए सैनिक गतिविधियों की बारीकी से जानकारी प्राप्त करने की अपील की।हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एन.सी.सी.गतिविधि को स्वास्थ्य के लिए उत्तम औषधि बताया।

भर्ती प्रक्रिया में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहयोगी एन.सी.सी.अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, टी.ओ. रामजी प्रसाद, सूबेदार लखबीर सिंह, सूबेदार घनश्याम सिंह, सूबेदार के.सी.ठकुरेला, नायब सूबेदार कमलजीत सिंह, नायक सूबेदार रोशन सिंह, हवलदार जसपाल सिंह, बी एच एम बनी सिंह, हवलदार बीरपाल, हवलदार अंगद, हवलदार बालचंद्र राय, ट्रेनिंग क्लर्क राजेन्द्र तिवारी, लस्कर विनोद लस्कर लालबाबू, ड्राइवर जे.पी.राय सहित सीनियर कैडेट सचिन सिंह यादव, आनंद सिंह, विकास कुमार, आकाश सिंह यादव,चंदन यादव आनंद कुमार, प्रगति पाण्डेय, नौशबा खातून आदि ने भर्ती प्रक्रिया में सकारात्मक सहयोग किया जिससे सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
