Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंबुलेंस बना गर्भवती के लिए वरदान

ब्यूरो 14-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ग़ाज़ीपुर,14 सितम्बर। 2012 में जब 108 एंबुलेंस की शुरुआत के गई थी तब किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि एंबुलेंस सेवा आमजन के लिए इतनी लोकप्रिय हो जाएगी। जिसका नज़ारा आए दिन देखने को मिल रहा है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। ऐसा ही बुधवार की सुबह हुआ जब देवकली ब्लाक के पियरी गांव से 108 एंबुलेंस के लिए कॉल आया। बताया गया की गर्भवती को प्रसव पीड़ा है जिसके बाद ईएमटी और पायलट बताए गए लोकेशन पर पहुंचे। जैसे ही वह गर्भवती को गांव से लेकर चले और गांव से बाहर पहुंचते ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस को किनारे लगा कर एंबुलेंस के अंदर प्रसव कराना पड़ा।

108 एंबुलेंस के प्रभारी मोहम्मद फरीद ने बताया कि बुधवार की सुबह 108 एंबुलेंस के लिए पियरी गांव से फोन आया। बताया गया कि गर्भवती अनिता 24 वर्ष पत्नी लक्ष्मण को प्रसव पीड़ा है। जिसके बाद बताएंगे लोकेशन पर पायलट संतोष और ईएमटी राजेंद्र प्रसाद पहुंचे । इन लोगों ने गर्भवती, आशा कार्यकर्ता बिंदु और परिजन को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चल दिए। लेकिन जैसे ही गांव के बाहर पहुंचे गर्भवती को अचानक से प्रसव पीड़ा बढ़ गई । जिसके बाद एंबुलेंस को सड़क के किनारे लगा कर एंबुलेंस के अंदर ही परिजन ,आशा कार्यकर्ता और ईएमटी के मदद से प्रसव कराया गया। और गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के पश्चात जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को सुरक्षित बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिन्दी भाषा के प्रति बच्चों को जागरूक करने लिए निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: 15 से 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष पखवाड़ा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.