Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अनियंत्रित स्कूली बस सड़क किनारे पलटी

संवाददाता 16-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220916-WA0008

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गगरन और सरहुला के बीच में‌ दिलदारनगर मार्ग पर शुक्रवार को करीब 1:30 बजे बच्चों से भरी स्कूली बस अचानक पलट गई। जिससे अफरातफरी मच गई‌। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में से छात्रों को बाहर निकाला। यह संयोग ही रहा की बस में सवार सभी स्कूली छात्र व चालक सुरक्षित रहे। इसके बाद पुलिस ने दूसरे वाहन से छात्रों को उनके घरों को वापस भेंजा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार दिलदारनगर स्थित रैनबो इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से छुट्टी होने पर सरहुलां निवासी चालक रामजी पासवान ने स्कूल की एक बजे छुट्टी होने पर 38 छात्रों को स्कूली बस से लेकर उन्हें नगसर छोडने के लिए चला। अभी वह सरहुलां से आगे ही बढा था कि अचानक स्कूली बस अनियंत्रित होने लगी यह देख चालक और सवार छात्र घबराने लगे, चालक बस को नियंत्रित करने की कोशिश में लगा, मगर उसे सफलता नहीं मिल और बस सडक के बगल में पलट गई। जिसके कारण बस में चीख पुकार मच गया ।

मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने किसी तरह सवार छात्रों व चालक को बाहर निकाला जो सभी पूरी तरह से सुरक्षित अपने अपने घरों दूसरे वाहन से भेंज दिए गये। इस घटना की जानकारी परिजनों को होते ही उनमें भी बच्चों के कुशलता को लेकर बेचैनी होने लगी। कुछ परिजन तो बच्चों का हाल जानने घटनास्थल पर पहुंचे जहाँ सभी के पूरी तरह से सुरक्षित रहने पर राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि स्कूली बस का स्टीयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई तथा बस में सवार सभी 38 छात्र व चालक पूरी से सुरक्षित है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
Next: क्षेत्राधिकारी ने थाना का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.