Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 275 फरियादियों ने लगाई फरियाद

ब्यूरो 19-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220919-WA0010

गाजीपुर 19 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 119 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 13 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 275 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 38 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 01 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में 17 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराये। उन्होने लेखपालो को  जमीनी विवाद, पत्थर गडढ़ी, चकरोड, पैमाइश, से सम्बन्धित प्रकरणो में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर डी0एफ0ओ0, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद एवं तहसीलदार कासिमाबाद, समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जीवित्पुत्रिका व्रर्ती माताओं को कराया गया पारण
Next: हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का होगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.