जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय सत्र 2022-23 बी.ए.प्रथम सेमेस्टर में रिक्त अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति (एस.सी./एस.टी.) की 18 एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इ. डब्ल्यू.एस.) की 42 सीटों पर काउंसिलिंग दिनांक 24.9.2022 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 2.00 बजे के मध्य कक्ष संख्या एक में की जाएगी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए संयोजक प्रवेश डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश समिति ने रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया।प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह ने बताया कि महाविद्यालय ने सीट वृद्धि हेतु वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर को पत्र लिखा गया है लेकिन शासन से अभी कोई निर्देश विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है जिससे सीट वृद्धि नहीं हो पा रही है जैसे ही सीट वृद्धि संबंधी पत्र प्राप्त होता है बढ़ी हुई सीटों पर नियमानुसार काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।
बैठक में प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो.अरुण कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, इंद्रभान सिंह आदि उपस्थित रहे।