Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्पदंश से वृद्ध की हुई मौत

संवाददाता 21-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत गहमर थाना के गोड़सरा गांव में मंगलवार की शाम खेत में काम कर रहे एक वृद्ध की विषधर के काटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गाँव मे कोहराम मच गया।

जानकारी अनुसार गोड़सरा गांव के रामबचन चौहान(65) पुत्र काशी चौहान मंगलवार की शाम अपने धान के खेत में काम कर रहे थे तभी किसी विषैले सांप ने उनको काट लिया। सर्प के डसने के पश्चात रामबचन को इसका एहसास हुआ उन्होंने इसकी जानकारी अगल बगल काम कर रहे लोगो को दी। सर्प दंश के पश्चात उनका हालत बिगड़ने लगा। परिजन उन्हें आनन फानन में गहमर बकस बाबा के ले गए तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एंबुलेंस में महिला ने जना बच्चा, जच्चा और बच्चा सुरक्षित
Next: 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 22 सितंबर से शुरू होगा स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतियोगिता

हो सकता है आप चूक गए हों

37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत छेड़खानी के दोषी को चार वर्ष का कारावास

ब्यूरो 29-07-2026
277f62bd-546b-4bd2-8dd4-9c67a6f58493

डंपर की टक्कर से निजी चिकित्सक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम

ब्यूरो 29-07-2026
4f6abfbe-3784-4e22-8580-f4b8c079a41a

तीन दिन में पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.