Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन दिन में पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
4f6abfbe-3784-4e22-8580-f4b8c079a41a

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर कलां गांव में 26 वर्षीय बाइक मैकेनिक विजय उर्फ भोला बिंद की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े तथा मोबाइल फोन बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर एवं उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार तड़के क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर भैदपुर से बहादुरपुर जाने वाली नहर मार्ग के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय विशाल पासी निवासी परमेश्वरपुर टोकवा तथा 24 वर्षीय अंश सिंह निवासी हरपुर के रूप में हुई है। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू, घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल, खून से सनी दो शर्ट तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Next: डंपर की टक्कर से निजी चिकित्सक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.