Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतिस्पर्धा का किया शुभारंभ

ब्यूरो 22-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220922-WA0008

ग़ाज़ीपुर,22 सितम्बर। राष्ट्रीय पोषण माह जो 1 सितंबर से 30 सितंबर तक बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग के द्वारा पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। जिसके साथ कई तरह की गतिविधियां के माध्यम से लोगों को पोषण से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सदर ब्लाक के विशेश्वरगंज आंगनबाड़ी केंद्र पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता के द्वारा स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर आए हुए बच्चों का लंबाई वजन के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री से जानकारी लिया। इस दौरान आंगनबाड़ियों के द्वारा 6 माह से ऊपर के बच्चों को ऊपरी आहार देने के संबंध में एक प्रदर्शनी भी लगाया गया था। केंद्र पर आए हुए बच्चों की लंबाई वजन भी लिया गया। खेल के माध्यम से बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने का भी कार्य किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विशेश्वरगंज में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर खेल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का सप्ताह चल रहा है। इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मेरे द्वारा खेल खेल में बच्चों को शिक्षा देने के विधियों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही उनके परिजनों को पोषण के बारे में जागरूक किया गया है। स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा भी किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को उनके वजन और उनके लंबाई और ऊंचाई के अनुसार पोषाहार और भोजन के बारे में साफ सफाई के बारे में जागरूक किया जाएगा । जो भी बच्चे इन सारे मानकों पर खरे उतरेंगे उन बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए 2 अक्टूबर के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाला राष्ट्रीय पोषण माह जो पिछले 4 वर्षों से शासन के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से कुपोषण को दूर करने के लिए लाभार्थियों और आंगनबाड़ी से जुड़े हुए बच्चों और उनके परिजनों को जागरूक करने के साथ ही साथ उन्हें पोषण संबंधित टिप्स भी दिए जा रहे हैं। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन बच्चों को जागरूक किया जाएगा।

आज के इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अजू कुशवाहा के द्वारा एक प्रदर्शनी लगाया गया था। जिसमें हर बच्चे का अधिकार 6 माह के बाद ऊपरी आहार के थीम पर उन्हें 6 माह के बाद क्या-क्या देना है इसका प्रदर्शन किया गया था। जिसमें अरहर, चना का दाल, मूंग की दाल, गुड़, चावल,भुना हुआ चना, चना का दाल, राजमा के साथ ही हरी सब्जियां, फल के साथ ही पुष्टाहार का भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रावती देवी, महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिकाए उपस्थित रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 22 सितंबर से शुरू होगा स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतियोगिता
Next: नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का निरीक्षण कर दिये कड़े निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.