Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 23-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220923-WA0007~2

गाजीपुर। जनपद पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाई में गुरुवार की रात झारखण्ड में हुई लूट व हत्या में शामिल 25000 का इनामिया वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए चेकिंग हेतु दिए गए आदेशों निर्देशों के क्रम में 22/09/2022 को करीब रात 11.00 बजे थानाध्यक्ष कोतवाली के द्वारा अँधवा मोड़ पर मय हमराही कर्मचारीगण के बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाईकिल स्पेलण्डर से दो संदिग्ध व्यक्ति बैरिकेटिंग से बचते हुए व गाली देते हुए भाग निकले जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा अपने वाहन से उक्त संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा करते हुए कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया, कण्ट्रोल रूम की सूचना पर जमानियां मोड़ तिराहे पर चेंकिग कर रह रजदेपर चौकी इंचार्ज द्वारा रोकने की कोशिश की गई तो उन पर जान से मारने की नियत से फायर करते बाइक सवार हुए भाग निकले। रजागंज चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही एसओजी टीम को जरिए कन्ट्रोल सूचना प्राप्त पर एसओजी टीम कोतवाली क्षेत्र की तरफ बढ़ी तथा एसओजी टीम व कोतवाली पुलिस के द्वारा सुखदेव चौराहे के पास रेलेव ब्रिज के ऊपर उक्त संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार बदमाशों की घेराबंदी की गई, घेराबंदी के दौरान भी बच कर भागने का प्रयास करते हुए उक्त संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार बदमाशों के द्वारा पुलिस टीम पर फिर से फायर किया गया। पुलिस टीम के जवाबी फायरिंग में मोटरसाईकिल सवार एक बदमाश दिलीप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम रतुआपार पोस्ट गोविंदपुर, परगना अतरौलिया तहसील बूढनपुर , अतरौलिया, आजमगढ़, उ0 प्र0, के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा, मोटरसाईकिल सवार अन्य एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। घायल बदमाश के पास से 1 तमंचा .315 बोर, 4 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद, 01 मोटरसाईकिल स्पेलण्डर बरामद किया गया। पूर्व में इसके साथियों के पास से 01 अदद लूट का ट्रक वाहन JH05V9891 तथा उक्त ट्रक वाहन पर लदे हुए 20,000 किलो लोहे की सरिया भी बरामद किया गया था, जिसमे इसकी पूर्ण सहभागिता थी। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सदर अस्पताल मे एडमिट कराया गया है।

पूछताछ से ज्ञात हुआ की उक्त व्यक्ति, झारखण्ड के सरायकेला से लोड होकर पश्चिम बंगाल के लिए निकली हुई ट्रक की लूट की घटना व मूल चालक की हत्या की घटना में इनाम घोषित वांछित अभियुक्त है। मौके पर से फरार होने में सफल अभियुक्त के नाम पते के संबंध में व घटना के संबंध में अन्य लाभप्रद जानकारी प्राप्त करने हेतु अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराह व प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी॰एम॰ अजय) प्रारम्भ
Next: सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का हुआ चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.