गाजीपुर 24 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर एवं सैदपुर, गाजीपुर एवं समस्त निजी प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) जनपद गाजीपुर में चतुर्थ चरण में प्रवेश प्रक्रिया की अन्तिम तिथि 30.09.2022 निर्धारित की गयी है।
जिसमे अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर “चौथे चरण के लिए रैंक” क्लिक करने पर दो विकल्प पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी एवं नवीन पंजीकृत अभ्यर्थी की रैंक प्राप्त होगे, अभ्यर्थी को उसमें पंजीकृत संख्या एवं जन्मतिथि की प्रविष्टि करने पर उसकी रैंक प्रदर्शित होगी, प्रिन्ट आउट प्राप्त कर अभ्यर्थी जनपद में दिये गये संस्थानों एवं व्यवसायों के सापेक्ष उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में 28.09.2022 तक जमा करना सुनिश्चित करें। 30.09.2022 तक अभ्यर्थी समस्त अभिलेखों के साथ नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे जिनका मेरिट के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न किया जायेगा।