Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु क्षेत्रीय कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

ब्यूरो 27-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 27 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। उप कृषि निदेशक ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, चिकित्सा के आदेश 13.09.2022 के परिपालन में विगत चार वर्षों की भाति वर्ष 2022 में भी संचारी रोगो की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु 01.10.2022 से 31.10.2022 तक (अक्टूबर चरण) के सफल क्रियान्यवन हेतु 27.10.2022 को विभाग के सभी क्षेत्रीय कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि भवन के सभागार में आयोजित किया गया।

उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जन सहभागिता के माध्यम से क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं जनसामान्य का सहयोग लेकर प्रचार प्रसार और इससे होने वाली हानियों तथा मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से जनसमुदाय को अवगत कराते हुए आवासीय घरों एवं खेतों में चूहों को नियंत्रित किया जाय। विगत वर्ष स्क्रब टाइफस एवं लैप्टोस्पाइरोसिस रोग के मामले बढे हैं, जिसका कारण चूहे/छछूंदर घर पर पाये जाने वाले परजीवी है। इसके दृष्टिगत वर्तमान अभियान में जागरूकता पर बल देते हुए कृषकों/जनसामान्य को चूहा/छछूंदर के नियंत्रण हेतु प्रेरित किया जाय। संचारी रोगों के प्रसार के लिए चूहा एवं छछूंदर उत्तरदायी है, इसलिए इन रोगों की रोकथाम के लिए चूहा एवं छछूंदर का भी प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। इसकी रोकथाम के लिए घरों में ब्रोमोडियोलान 0.005 प्रतिशत के बने चारे की 10 ग्राम मात्रा प्रत्येक जिन्दा बिल में रखने से चूहे उसको खाकर मर जाते है। एल्यूमिनियम फास्फाइड 56 प्रतिशत की उसे 4 ग्राम की मात्रा को बिल में डालकर बिल को बन्द कर देने से उससे निकलने वाली फास्फीन गैस से चूहे मर जाते है, एवं जिंक फास्फाइड 80 प्रतिशत की 1.0 ग्राम मात्रा को सरसो के तेल एवं 48 ग्राम भुने चने से बनाये गये चारे को बिल में रखने पर उसे खाकर चूहे मर जाते है। प्रशिक्षण में जिला कृषि अधिकारी मृत्युन्जय कुमार सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर सचिन कुमार मिश्रा एवं अशोक कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी (कृ०र०) आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 28 सितम्बर को मनाया जायेगा विश्व रैबिज दिवस
Next: वृहद मण्डलीय रोजगार मेला का आयोजन 3 अक्टूबर को

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.