Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने मंगलवार को मु0अ0सं0 208/2022 धारा 498A/304B भादवि व 3/4 DP Act  में वाछित अभियुक्त की गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 27.09.2022 रविन्द्र कुमार वर्मा व प्रभारी निरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी मय हमराही कर्म0गण के मु0अ0सं0 208/2022 धारा 498A/304B भादवि व 3/4 DP Act  मे वाछित अभियुक्त राकेश विन्द उर्फ अंगद बिन्द पुत्र महेन्द्र बिन्द निवासी सौरी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि अभियुक्त राकेश बिन्द उर्फ अंगद बिन्द सौरी मोड पर मौजूद है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं। मुखबीर के बात पर विश्वास करके अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु समस्त हमराही पुलिसबल को मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर मुखबिर को साथ लेकर अपने अपने वाहन से सौरी मोड़ से अभियुक्त राकेश विन्द उर्फ अंगद बिन्द पुत्र महेन्द्र बिन्द निवासी सौरी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि रेखा बिन्द उम्र करीब 18 वर्ष की शादी राकेश बिन्द उर्फ अंगद बिन्द पुत्र महेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम सौरी थाना शादियाबाद गाजीपुर के साथ इसी वर्ष रक्षा बन्धन के दिन हुई थी। रेखा बिन्द को ससुरालीजन पहले भी दहेज के लिए परेशान करते थे और 24.09.2022 को समय करीब शाम 6 बजे दहेज के लिए उसका पति राकेश बिन्द उर्फ अंगद बिन्द एवं ससुरालीजन ने फाँसी लगाकर मार दिये थे। जिसकी सूचना पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत हुआ। 27.09.2022 को समय 12.20 बजे सौरी मोड़ से नामजद अभियुक्त राकेश विन्द उर्फ अंगद बिन्द पुत्र महेन्द्र बिन्द निवासी सौरी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वालो में घनानंद त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद, का0 विवेक कुमार, का0 आनन्द सिंह, का0 संदीप कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खून से लथपथ 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
Next: हौसला बुलन्द बदमाशों ने तमंचा के बल पर बैंक मित्र से लूटे 65 हजार रूपये

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.