Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटना स्थल का किया मुआयना

ब्यूरो 29-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220929-WA0016~2

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बघरी गांव के स्थित नहर के किनारे बने सड़क पर मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे एक बैंक मित्र से 65 हजार रुपये का बैग छीन कर हौसला बंद बदमाश भाग निकले। इस दौरान एक राउंड फायर भी हुआ। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटना स्थल का गुरूवार को मौका मुआयना किया और जरूरी दिशा निर्देश दिये।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी सहित पीड़ित को लेकर घटना स्थल पर गये। जहां उन्होंने विधिवत पूरी जानकारी ली। पीड़ित बैंक मित्र जवाहर लाल सिंह ने अपने साथ हुए लूटकांड का पूरा घटनाक्रम अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को विस्तार से बताते हुए कहा कि वह यूनियन बैंक का मित्र है और वह जमानियां से अपने घर बघरी गांव प्रतिदिन कि भांति जा रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों ने मुझे रूकने के लिए चिल्लाने लगे। जब मैंने मोटर साइकिल धीरे किया तो उनमें से एक ने मेरे मोटरसाइकिल का चाभी निकाल लिया और पांचो उसके उपर हमला कर दिया। इस दौरान मोटरसाइकिल गिर गई और बदमाशो ने मेरा बैग छीन लिया। जिसमें 65 हजार रुपये नगदी सहित अन्य बैंकिंग संबंधित उपकरण थे। बताया कि इस दौरान बदमाशों ने एक फायर भी किया। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिए और लौट गये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
Next: तीन गोकशी के अभियुक्तो की 5 करोड से अधिक की अचल सम्पत्ति कुर्क

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.