Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 7 अक्टूबर को

ब्यूरो 30-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 30 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय ,भारत सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 7 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की व्यापक भागीदारी एवं युवा प्रतिभागियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना हैस युवा उत्सव में युवा कलाकार चित्रकला प्रतियोगिता, युवा काव्य लेखन प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, युवा संवाद – इंडिया/2047  आयोजित होगा जिसका विषय ष्टेक प्राईड इन आवर हेरिटेज एंड लीगेसीष्है। मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय-फूड, पोस्टरेट ,स्ट्रीट,लैंडस्केप, नेचर, वाइल्डलाइफ आदि है। सांस्कृतिक प्रतियोगिता सामूहिक पारंपरिक लोक कला पर आधारित होगी ।सभी प्रतियोगिता के प्रतिभागी अलग-अलग होंगे ।
कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के जिला युवा अधिकारी कपिलदेव  ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 1 अप्रैल 2022 को प्रतिभागी की उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।प्रतिभागी गाजीपुर जनपद का निवासी हो। इच्छुक प्रतिभागी आवेदन फार्म नेहरू युवा केंद्र कार्यालय से निरूशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर अपेक्षित अभिलेखों के साथ दिनांक 5 अक्टूबर तक फूलपुर स्थित कार्यालय में जमा करें। विस्तृत जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है ।विजेता प्रतिभागियों को निर्धारित धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को राज्य स्तर पर प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूक करने का डीएम ने दिया निर्देश
Next: सभी बैंक सरकार प्रायोजित योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण वितरित करें- डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.