Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

2024 तक होगा गाजीपुर टीबी मुक्त- सपना सिंह

ब्यूरो 30-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220930-WA0014

ग़ाज़ीपुर (30 सितम्बर 22)। टीबी मुक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री ने 2025 तक देखा है। उसी सपने को अमली रूप में लाने के लिए एक तरफ जहां क्षय रोग विभाग लगा हुआ है वहीं अब प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तरह से कमर कस लिया है। चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों को गोद लेने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जिस के क्रम में शुक्रवार को जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1010 टीबी मरीजों को गोद लेने की स्वीकृति दिया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा 21 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। जिसको आज उनके द्वारा न्यूट्रिशन का वितरण जिला अस्पताल स्थित क्षय रोग केंद्र पर किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि टीबी मरीज़ हमारे ही समाज के है। और हमारे आसपास के रहने वाले लोग हैं । जिनसे दूरी बनाने की बजाय इन्हें प्यार देने की जरूरत है। यदि हम ऐसा करते हैं तो वह दिन दूर नहीं जो प्रधानमंत्री 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना देखे हैं वह सपना 2023 या 2024 तक पूरा कर कर सकते है बस जरूरत है इसके लिए आगे आकर पहल करने का।

जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयुष्मान भारत का स्थापना दिवस मनाया गया था। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही। उसी कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष को टीबी मरीजों को गोद लिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई थी। और उन्होंने तत्काल 21 टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा भी किया था।

उसी घोषणा के क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा सभी गोद लिए हुए मरीजों को न्यूट्रिशन वितरण करने का काम किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों के गोद लिए जाने के संबंध में क्षय रोग विभाग से लिस्ट की मांग किया था । उन्हें विभाग के द्वारा लिस्ट उपलब्ध कराया गया जिसके बाद कुल 1010 मरीजों को विभिन्न कार्यकर्ताओं के द्वारा गोद लिए जाने का सहमति पत्र विभाग को प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने भी 11 टीबी मरीजों को गोद लिया है।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2022 से अब तक कुल 2137 क्षय रोग के मरीज हैं। जिनमें कुल अब तक गोद लिए गए मरीजों की संख्या 1108 है। गोद लेने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला क्षय रोग अधिकारी, पीजी कॉलेज के प्रबंधक, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ अन्य कई संभ्रांत लोगों ने टीबी मरीजों को गोद लेकर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे एन सिंह ,डॉ सुजीत कुमार मिश्रा, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ मृत्युंजय दुबे, अनुराग कुमार पांडे, सुनील कुमार वर्मा , वेंकटेश प्रसाद शर्मा ,संजय सिंह यादव ,महेश, गरीब ,इंद्रेश, नीतू ,अंजू सिंह , स्वेता सिंह ,संगीत सिंह, सलमान ,सर्वे तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीन गोकशी के अभियुक्तो की 5 करोड से अधिक की अचल सम्पत्ति कुर्क
Next: चोरी की दो ई-रिक्शा बैट्री के साथ तीन गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.