जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय परिसर में दुर्गाष्टमी के दिन सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई। तीन दिवसीय झांकी का दीप प्रज्ज्वलित कर बीडीओ प्रवीण श्रीवास्तव और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने विधि विधान से उद्घाटन किया।
ध्वनी एवं प्रकाश के अति सुंदर समायोजन से चैतन्य देवियों की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। जिसमे राजयोग साधनारत ब्रह्माकुमारी बहनें जडमूर्ति के सामान प्रतीत हो रही है। जिसे देख वहाँ मौजूद भक्त भी अचंभित हो गये।
मां दुर्गा के रूप में ब्रह्माकुमारी बहन खुशबू, मॉ लक्ष्मी के रूप में ब्रह्माकुमारी बहन ममता, माॅ सरस्वती के रूप में ब्रह्माकुमारी बहन बबली, मॉ काली के रूप में ब्रह्माकुमारी बहन आंचल, ज्ञान गंगा के रूप में ब्रह्माकुमारी बहन शिवांगी, कार्तिकेय के रूप में ब्रह्माकुमारी बहन दीप्ति, गणेश के रूप में भाई आशु और महिषासुर के रूप में भाई त्रिभुवन द्वार योग, एकाग्रता, ध्यान और सादगी का अद्भुत मिसाल पेश किया गया।
ब्रह्माकुमारी काजल और मेघा बहन के संचालन में बृजेश भाई, अरविंद भाई, विनोद भाई, बैरिस्टर भाई, रामकिशन भाई आदि के सहयोग से ये झांकी सजाई गई।
