Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मूर्ति विसर्जन हेतु बनाये गये अस्थायी तालाबों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 04-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221004-WA0003

गाजीपुर 04 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने दशहरा त्यौहार को सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने हेतु शहर के विभिन्न चौराहो, स्थलो एंव बनाये गये पण्डालो का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होने दशहरा त्यौहार पर गंगा नदी का पानी प्रदूषित न हो इसके दृष्टिगत रजागंज पुल के पास मूर्ति विसर्जन हेतु बनाये गये अस्थायी तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अक्षीक्षक ने दशहरा त्यौहार पर रामलीला मैदान, लंका में आयोजित मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश एवं निकास द्वार की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील किया है कि 05 अक्टूबर, 2022 को रावण दहन लंका मैदान गाजीपुर में किया जायेगा। मेले के आयोजन पर आने जाने वाले रास्तो पर भीड़-भाड़ एवं मेला स्थल पर भीं भीड़ की संख्या ज्यादा रहेगी जिससे आप सभी व्यक्ति शान्ति पूर्ण ढ़ग से मेले का आन्नद उठाये। किसी प्रकार की समस्या होती है तो मेला स्थल पर बनाये गये सहायता केन्द्र पर जाकर तत्काल सम्पर्क करे।
उन्होने दुर्गा पंडाल के समस्त समितियों को निर्देशित किया जाता है कि मूर्ति विसर्जन शान्तिपूर्ण ढ़ग करेगे, जो समय व तिथि निर्धारित किया गया है उसी समय व तिथि मूर्ति विसर्जित बनाये गये अस्थायी तालाबो मे ही करेगे, इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, एस0पी0सिटी, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, ई0ओ0 नगर पालिका, तहसीलदार के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चैतन्य देवियों की झांकी देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब
Next: पास्को एक्ट का एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.