जमानियां (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी के नि० मिडिया प्रभारी प्रमोद यादव के आवास पर सोमवार को सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
इस दौरान निo विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के निo राo कार्यकारिणी सदस्य रजनीकांत यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष जमानियां स्टेशन शंकर शर्मा, निo उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ काशीनाथ यादव, निo नगर अध्यक्ष इमरान खां सद्दाम ख़ाँ, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बरीष यादव, सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णानन्द यादव, युवा सपा नेता अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।