Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधेड़ ने युवक का गला रेता

संवाददाता 10-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221010-WA0031

नगसर (गाजीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ढढनी रणवीर राय गाँव स्थित ग्रामीण बैंक के समीप रविवार की सुबह सरेराह एक अधेड ने चाय की दुकान पर बैठे 27 वर्षीय युवक अजय राय निवासी ढढनी रणवीर राय का अस्तूरे से गला रेत दिया। जिसके कारण युवक खून से लथपथ होकर अचेतावस्था में जमीन पर गिर पडा। घटना की जानकारी होते ही गाँव व परिजनों में अफरातफरी मच गई‌। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत अभी भी नाजूक बनी हुई है।

इस घटना के बाबत घायल की मां रेखा राय ने गाँव के ही मनीष राय के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी,जिसके आधार पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी।
इस घटना के चलते मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई, हमलावर खुद को पकडे जाने के डर के चलते मौके से फरार हो गया ।इधर पुलिस को जब गला रेते जाने की सूचना मिलते ही महकमें में हडकंम्प मच गया, मौके पर आननफानन में पहुंची पुलिस ने हमलावर की तलाश में छापेमारी करने के साथ ही घटना की छानबीन में जुट गई।
पुलिस को दिए गये तहरीर में घायल की मां रेखा राय ने बताया कि उसका पुत्र अजय राय आज सुबह ढढनी बाजार में समान लेने गया था,इसी दौरान गाँव का ही एक मनबढ मनीष राय ने मेरे पुत्र के उपर अचानक हमला कर अस्तूरे से उसका गला रेत दिया ।
घायल का जिला अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि रक्तश्राव ज्यादा होने से युवक की हालत गम्भीर है,बताया कि घायल के गर्दन पर चौदह टाकें लगे हैं चिकित्सक ने बताया कि घायल की स्थिति के बारे में अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण है,उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि घायल के मां की तहरीर के आधार पर एक नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है, साथ ही हमलावर की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से शोक
Next: मोहम्मदे अरबी सारे जहाँ के लिए रहमत है-मौलाना तनवीर रज़ा सेक्रैटरी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.