ज़मानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय क़स्बा बाजार में मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौका पे रविवार को जुलूसे मोहम्मदी निकला गया।
जुलूसे मोहम्मदी नगर के हर मोहल्ला से होते हुए हॉस्पिटल रोड, पाण्डेय मोड़ होते होए मोहल्ला कानूनगो के मदरसा के सामने सम्पन्न हुआ। जुलूस मे नगर के लोगो और बच्चों ने शिरकत की अपने हाथो मे हरे हरे झंडे लिए हुज़ूर की आमद की मुबारक बादि पेश करते रहे। जुलूसे मे शामिल लोगो को जगह जगह पर मिठाई खिलाकर मुबारक बादी पेश की गई। इस मौका पे मौलाना तनवीर रज़ा सेक्रैटरी शाही जामा मस्जिद ने सबको मुबारक बादी पेश करते हुए कहा की मोहम्मदे अरबी सारे जहाँ के लिए रहमत है। आज की तारीख मे पुरी दुनिया को इंसानियत का पैग़ाम देने वाले यतीम बेवा ग़रिब मज़लूम की मदद और उम्मत को सच्ची राह दिखाने के लिए रहबारे इंसानित अल्लाह के महबूब आख़री नबी बनके तशरीफ़ लाये और पूरी दुनिया को इंसानीयत् और प्यार का पैग़ाम दिया। इस मौक़े पे नगर के चेयर मैन अहसान, ज़फर मौलाना ज़ुल्फ़ेकर, हाफ़िज़ परवेज़, हाफ़िज़ ज़ुबैर, हाफ़िज़ ग़ुलाम नबी, सजाद वारीस् खान, हयात वारिस, मूसा रज़ा, वकील सिद्दीकी, आज़ीम रज़ा, दानिश, अफ़ज़ल, ओसामा फैज़ी, रशीद ज़मा आदि लोग मौजूद रहे।