Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाओं के लिए चली 102 एंबुलेंस लगातार दे रही है सेवा

ब्यूरो 18-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221018-WA0013

ग़ाज़ीपुर(18 अक्टूबर 22)। 108 एंबुलेंस के साथ ही 102 एंबुलेंस जो खासकर महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाया गया है। एंबुलेंस सेवा महिलाओं के लिए लगातार हितकर साबित होती जा रही है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला रविवार को जब सादात ब्लाक के दौलत नगर से गर्भवती के प्रसव पीड़ा की जानकारी आई। तत्काल बताए गए लोकेशन पर पायलट और ईएमटी पहुंचे और गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर चले। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।

102 और 108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि रविवार को सादात ब्लाक के दौलत नगर गांव से बंदना पत्नी श्रवण के प्रसव पीड़ा के संबंध में 102 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया। जिसके बाद पायलट महेश कुमार वर्मा और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन चंद्रमणि कुमार बताए गए लोकेशन पर पहुंचे। जहां पर गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले। लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को सड़क के किनारे लगाया । और परिवार की महिलाओं और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन चंद्रमणि कुमार के द्वारा एंबुलेंस के अंदर ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। उसके पश्चात जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा को स्वस्थ बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: व्यवहारिक जीवन में घटती घटनाओं को शिक्षार्थियों को समझना चाहिए-शोधार्थी दिवाकर
Next: सड़कों पर बिना वजह बनाये गये ब्रेकर को डीएम ने हटवाने का दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.