Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक निजी चिकित्सालय सीज व दो से मांगा गया स्पष्टीकरण

ब्यूरो 21-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221021-WA0020

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल कि स्थिति परखने के लिए उपजिलाधिकारी भारत भार्गव के नेतृत्व में तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रविरंजन ने नगर सहित ग्रामीण अंचलों में संचालित निजी क्लीनिकों एवं चिकित्सालयों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही कई निजी अस्पताल संचालक मौके से भाग निकले।

टीम पहले नगर स्थित सीट हॉस्पिटल पहुंची। जहां कोई एमबीबीएस चिकित्सक नहीं मिला। इसके साथ ही ओटी में गंदगी दिखाई दी। जिस पर एसडीएम भारत भार्गव ने फटकार लगाई और इसका स्पष्टीकरण तलब किया। जिसके बाद टीम स्टेशन बाजार स्थित हरिओम हॉस्पिटल पहुंची। जहां कोई कर्मचारी अथवा डॉक्टर नहीं मिला। आस पास पता करने पर ज्ञात हुआ कि आने की सूचना पर सभी कर्मचारी एवं अन्य लोग अस्पताल छोड कर मौके से फरार हो गये है। जिस पर टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया। जिसके बाद टीम ढढनी गांव में संचालित मां शारदा हॉस्पिटल पहुंची। जहां भी कमोबेश एक सी स्थिति दिखाई दी और मौके पर एक भी कर्मचारी नहीं मिला। जिस पर उपजिलाधिकारी ने फटकार लगाई और कार्रवाई करने का निर्देश सहित दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया। इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि स्टेशन बाजार में संचालित हरिओम हॉस्पिटल को सीज किया गया है जबकि सिटी हॉस्पिटल एवं मा शारदा हॉस्पिटल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोली ने सभी को किया मोहित
Next: किसानों को बरसीम का निशुल्क बीज किया गया वितरित

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.