जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली की सभी ने प्रशंसा की।
थीम आधारित रंगोली प्रतियोगिता में मर्करी हाउस, मार्स हाउस, वीनस हाउस व ज्यूपीटर हाउस के बच्चों ने भाग लिया। सभी ग्रुप के बच्चों ने उत्तम रंगोली बनाकर सबका मनमोह लिया। प्रतियोगिता को तीन भाग वारिष्ठ‚ कनिष्ठ एवं उपकनिष्ठ वर्ग में विभाजित किया गया था। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान मार्स हाउस की मेघा‚ द्वितीय मर्करी हाउस कि आकृति एवं तृतीय स्थान वीनस हाउस कि आंचल एवं जूपीटर हाउस कि रिया की टीम को मिला। कनिष्ठ वर्ग में ज्यूपीटर हाउस के सरस्वती‚ द्वितीय स्थान मर्करी हाउस की आयुषी‚ तृतीय स्थान वीनस हाउस पल्लवी एवं गुलनाज की टीम को मिला। वही उप कनिष्ठ वर्ग में मर्करी हाउस कि अंजली‚ मार्स हाउस की आश्वी को दूसरा‚ वीनस हाउस कि जागृती एवं ज्यूपीटर दीक्षा की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। स्कूल के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने सभी विजय टीम को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि विभिन्न वर्गो में आयोजित इस प्रतियोगिता में बहुत ही आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोली बनाई गई। कम समय में इस प्रकार का प्रदर्शन सराहनीय है। इस अवसर पर प्रबंधक अमित सिंह‚ अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह‚ प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह‚ एओडी प्राइमरी विंग पूजा सिंह‚ श्रीविजय सिंह‚ पूनम सिंह‚ सुधीर राय‚ महेश्वर नाथ सिंह‚ सदरे आलम अंसारी‚ बृजेश िंसह‚ जयप्रकाश सिंह‚ बलवंत सिंह‚ अनिल सिंह‚ कामरान खान आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका चेयरमेन‚ प्रबंधक‚ अध्यक्ष एवं प्राइमरी विंग की एचओडी ने निभाई।
