Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के तत्परता से बच्चे ने लिया जन्म

ब्यूरो 21-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221021-WA0018

ग़ाज़ीपुर(21 अक्टूबर 22)। 108 एंबुलेंस जो मरीजों को बताए गए लोकेशन से पास के स्वास्थ्य केंद्र तक निशुल्क यात्रा की सुविधा स्वास्थ्य विभाग व उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई है। अब यह सेवा महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में प्रसव के मामले में। ऐसा ही एक मामला सदर ब्लाक के मोहनपुरवा गांव से सामने निकल कर आया । जब गर्भवती को एंबुलेंस के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर जाया जा रहा था कि रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को रोककर एंबुलेंस के अंदर प्रसव कराया गया।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि गुरुवार को सदर ब्लाक के मोहन पुरवा से एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि प्रमिला पत्नी पूर्णमासी को प्रसव पीड़ा है।। जिसके लिए एंबुलेंस की जरूरत है और उसके बाद बताए गए लोकेशन पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन लाल बहादुर शर्मा और पायलट अखिलेश के द्वारा तत्काल पहुंचा गया। उसके पश्चात गर्भवती को प्रसव हेतु स्वास्थ्य केंद्र से लेकर चले लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण रास्ते में एंबुलेंस रोककर परिवार की महिलाओं व इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के सहयोग से प्रसव कराया गया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया जिसके पश्चात जच्चा और बच्चा को जिला महिला चिकित्सालय में एडमिट कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को सुरक्षित बताया जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आपदा के दौरान धैर्य अति आवश्यक है-जिला आपदा विशेषज्ञ
Next: इतिहास विभागाध्यक्ष के निर्देशन में शोध प्रबंध अग्रसारित

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.