जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह के निर्देशन में शोधरत उम्मे फिरदौस का शोध प्रबन्ध ‘अगस्त क्रांति में कांग्रेस सोसलिस्ट पार्टी का योगदान’ (बलिया,आजमगढ़ और गाज़ीपुर के विशेष संदर्भ में) विषयक शोध प्रबन्ध मूल्यांकन हेतु महाविद्यालय शोध केंद्र से प्राचार्य प्रो.शरद कुमार तथा शोध निर्देशक एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा विश्वविद्यालय में मूल्यांकन हेतु संयुक्त रूप से अग्रसारित किया गया।
शोध निर्देशक डॉक्टर सिंह ने बताया कि उम्मेे फिरदौस ने शोध कार्य बहुत श्रम से किया है। प्लेग्रिज्म रिपोर्ट एक प्रतिशत आना शोधार्थिनी की शोधधर्मिता को दर्शाता है।
शोध प्रबन्ध अग्रसारण के अवसर पर महाविद्यालय आईक्यूएसी प्रभारी प्रो.अरुण कुमार, मानद पुस्तकलयध्यक्ष एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉक्टर अंगद प्रसाद तिवारी, डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर राघवेंद्र पांडेय, सौरभ कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राकेश चौबे, इंद्रभान सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मुन्ना राम, बलिराम सिंह, वीरेंद्र कुमार राय आदि ने बधाई दी।
