Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

10 वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले को 7 स्वर्ण‚ 4 रजत और 3 कांस्य पदक हुए हासिल

ब्यूरो 25-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221025-WA0019~2

जमानियां (गाजीपुर)। कानपुर के चौबेपुर तातियागंज क्षेत्र में हुए 10 वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले को 7 स्वर्ण‚ 4 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल हुआ। जिले की टीम इंडियन राउंड में अव्वल रही।

गाजीपुर तीरंदाजी संघ के सचिव नन्दू दुबे ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के खिलाडियों ने कई पदक हासिल किये। इंडियन राउंड में शौलेन्द्र‚ आदित्य ताबीश और आदिल खान ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 40 मीटर दूरी में ताबिश को स्वर्ण पदक‚ 30 मीटर दूरी में आदिल खान को रजत पदक जीता। वही ओवरऑल कैटेगरी में ताबिश को ही स्वर्ण पदक हासिल हुआ। बताया कि ओलंपिक राउंड इवेंट में शौलेन्द्र कुमार ने रजत पदक जीता। रिकर्व राउंड में ओवरऑल रैंकिंग में बालक वर्ग में रोहित कुमार को रजत पदक और बालिका वर्ग में भावना को स्वर्ण पदक मिला। वही ओलंपिक राउंड इवेंट में रोहित कुमार को रजत पदक तथा आशीष तिवारी को कांस्य पदक मिला। वही बालिका वर्ग के ओलंपिक राउंड में भावना सिंह को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। रिकर्व राउंड के युगल टीम स्पर्धा में रोहित और भावना की जोड़ी को स्वर्ण पदक मिला। रिजर्व टीम इवेंट में कांस्य पदक आशीष, शिवम, राकेश व सौरव को मिला। बताया कि कंपाउंड इवेंट स्पर्धा में एकमात्र खिलाड़ी अरमान कुरैशी को कांस्य पदक मिला और टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त हुआ। उन्होंने कुल 7 स्वर्ण 4 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ गाजीपुर जिला तीरंदाजी संघ संपूर्ण उत्तर प्रदेश में चैंपियन बनाने पर खिलाडियों को बधाई दी। वही मुख्य कोच सतीश दुबे ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित चारों खिलाडी रोहित, भावना, आदिल तथा ताबिश को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। प्रदेश में प्रतिनिधित्व के दौरान टीम मैनेजर व कोच चंद्र प्रकाश, रोहित सिंह तथा प्रमोद ने जिम्मेदारी निभाई। जिनके देखरेख में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके लिए बधाई दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार, अपह्वता सकुशल बरामद
Next: सब जूनियर बालकों की कुश्ती का जिला स्तरीय चयन 28 अक्टूबर को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.