Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 7 नवम्बर तक निर्धारित

ब्यूरो 31-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। शैक्षिक सत्र् 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरे जा रहे है, शासन द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति में छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 07 नवम्बर, 2022 तक निर्धारित किया गया है, एवं छात्र-छात्राओं के भरे गये आवेदन पत्रों को मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर, 2022 तक ही निर्धारित है।

उक्त निर्धारित तिथि के उपरान्त छात्रवृत्ति वेबसाईट बन्द हो जायेगी, भविष्य में शासन द्वारा उक्त समय सारिणी की तिथि बढ़ाया जाना भी सम्भव नही होगा, क्योंकि वर्तमान सत्र में शासन द्वारा माह दिसम्बर, 2022 में ही छात्रवृत्ति वितरण कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
अतः उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन पात्र छात्र-छात्राओं द्वारा अभी तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आनलाइन नहीं भरे गये है वह दिनांक 07 नवम्बर, 2022 तक भरना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके छात्रवृत्ति से वंचित होने पर उसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगें, और छात्रों के भरे गये पात्र आवेदन पत्रों को, जिनकी उपस्थिति वर्तमान शैक्षिक वर्ष 2022-23 में 75 प्रतिशत से अधिक है, उनको विद्यालयों द्वारा आवेदन लाइन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें, जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है उनके आवेदन पत्रों को नियमानुसार किन्हीं भी परिस्थितियों में विद्यालय द्वारा अग्रसारित नहीं किये जायेंगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रन फॉर यूनिटी के तहत एनसीसी कैडेट्स एवं गाइड द्वारा निकाला रैली
Next: आनलाईन आवेदन को संस्था द्वारा फारवर्ड किया जाने की तिथि 15 नवम्बर तक निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.