Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्मार्ट फोन लाभार्थियों को उत्तम शिक्षा एवं रोजगार में सहायता प्रदान करेगा-जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह

ब्यूरो 03-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221103-WA0024

गाजीपुर 03 नवम्बर- 2022 (सू.वि)। जनपद के युवाओ को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के सभी विद्यालयों मे स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है।

जनपद में स्मार्ट फोन वितरण योजना को धरातल पर उतारने के लिए महाविद्यालयो, आई टी आई, पालिटेक्निक संस्थानो आदि के लाभार्थियो को डेटा के आधार पर जनपद के सभी विभिन्न तहसीलो में आज स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमे इस योजना अन्तर्गत तहसील सदर के स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय गाजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में 818 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह स्मार्ट फोन लाभार्थियों को उत्तम शिक्षा/तकनिकी शिक्षा को बढ़ावा एवं रोजगार में सहायता प्रदान करेगा। 03 नवम्बर, 2022 को कुल-10060 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयो/ विद्यालयो/ संस्थानो/आई0टी0आई0/ पालिटेक्निक संस्थानों में जंगीपुर विधानसभा में 03 महाविद्यालय/विद्यालयों में -1148, सैदपुर तहसील में 07 महाविद्यालय/विद्यालयों में कुल 2548, मु0बाद तहसील में 03 महाविद्यालय/विद्यालयों में 430, कासिमाबाद तहसील के 04 विद्यालयों में 1069, एवं जखनियॉ में 10 महाविद्यालय/विद्यालयों में – 4048 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।

शिक्षार्थी को स्मार्ट फोन का वितरण करती जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह

इसी प्रकार 04 नवम्बर, 2022 को रोस्टर के अनुसार  विभिन्न महाविद्यालयो/ विद्यालयो/ संस्थानो/आई0टी0आई0/ पालिटेक्निक संस्थानों में स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला का आयोजन 14 नवम्बर को
Next: सत्य, न्याय और धर्म के लिए कार्य करने वाला ही मानव कहलाने का सच्चा हकदार-संत दयाराम दास

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.