Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

संवाददाता 04-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221104-WA0002

ज़मानियां(गाजीपुर)। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद एकादशी के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान की परंपरा है।

इस मौके पर शुक्रवार को नगर कस्बा स्थित पक्का घाट से लेकर कपुरा घाट, मुनान घाट, बड़ेसर घाट, चक्का बांध घाट व अन्य घाटों पर हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु स्नान किये। इस दौरान नगर कस्बा बाजार व पक्का घाट पर स्नान करने वालों की खचाखच भीड़ रही। दुकानदार सिंगाड़ा, गाजर व ईख बेचते नजर आए। पुराणों के अनुसार भाद्रपद एकादशी के दिन गंगा स्नान की परंपरा रही है। मान्यता है कि इस मौके पर पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसको लेकर सुबह से ही नगर कस्बा पक्का घाट पर स्नान के लिये आने वालों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर एकादशी के दिन व्रत रखते हुए पवित्र गंगा स्नान व पूजा-पाठ के बाद व्रत तोड़ने की परंपरा चली आ रही है। इसको लेकर काफी संख्या में श्रद्धालुगण महिलाएं व पुरुषगण पक्का घाट से लेकर अन्य घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान के लिये तांता लगा रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
Next: स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.