Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घटिया निर्माण को लेकर नगरवासियों का फूटा गुस्सा

संवाददाता 09-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221109-WA0003

गहमर(गाजीपुर)। दिलदारनगर में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सड़क मरम्मत कार्य में मानक की अनियमियता व घटिया निर्माण को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। नगरवासियों ने विरोध जताते हुए सड़क निर्माण कार्य रोक दिया एवं संबंधित अधिकारियों से दोषियों के विरुद्ध आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। नगरवासियों के द्वारा सड़क निर्माण कार्य रोके जाने से नगर पंचायत के ईओ एवं अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

नगर वासियों ने बताया कि रेलवे फाटक से लेकर रामलीला मैदान तक सड़क के मरम्मत कार्य के लिए 15 वां वित्त आयोग से करीब दस लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसमें संबंधित द्वारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। नगर वासियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत की ओर से कराया जा रहा कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है रात में सड़क पर हुआ पिच सुबह में ही जगह-जगह उखड़ने लगा है। नगर वासियों ने सड़क के बीच को हाथों में लेकर बताया कि सड़क मरम्मत के नाम पर सरकारी धन को लूटा जा रहा है।

नगरवासी लोकेश जायसवाल, सन्तोष अग्रहरि, बबलू वर्मा, चिंटू जायसवाल, अमन गुप्ता, दिनेश अकेला आदि ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में मानक के अनिमियता को लेकर जिला अधिकारी आर्यका अखोरी से शिकायत की जाएगी किसी भी हाल में घटिया निर्माण को नहीं होने दिया जाएगा।

इस बाबत दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल का संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि नगर वासियों को मानक के अनुरूप गुणवत्ता युक्त सड़क दी जाएगी मानक में अनियमितता की शिकायत मिली थी जिससे संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। कमियों को दूर कर सड़क निर्माण कराया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कुएं में गिरकर वृद्ध की हुई मौत
Next: चोरी के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.