Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कुएं में गिरकर वृद्ध की हुई मौत

संवाददाता 09-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मनिया गांव के सिवान में एक वृद्ध की कुएं में गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवा कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी अनुसार मनिया गांव के सिवान में खेती किसानी की काम से जा रहे कुछ किसानों की नजर एक कुएं में उतराए एक शव पर गई तो किसानों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को देने के साथ साथ पुलिस को भी दी। मौके पर पहुचे देवल चौकी इंचार्ज राम दुबे ने शव को कुँए से बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इनकी पहचान जोखन राम (75) पुत्र स्वर्गीय धन्नीराम ग्राम केशवपुर हथौड़ी के रूप में किया। घटना की सूचना मिलने के बाद इनके दो पुत्र सिताब चंद्र और गौतम भी मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान एवं अन्य संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने चौका पंचायत नामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि गाँव के सिवान में एक कुएं में गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव में पार्टी दमदारी से लड़ेगी-जिलाध्यक्ष सुनील राम
Next: घटिया निर्माण को लेकर नगरवासियों का फूटा गुस्सा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
8384ec9e-ff9d-455e-848f-1924d8a62322

बरुईन से इकाना तक: रघुराज प्रताप सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय

ब्यूरो 28-07-2026
87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.