Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में दी गई विस्तृत जानकारी

ब्यूरो 10-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221110-WA0006

गाजीपुर 10 नवम्बर- 2022 (सू.वि)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 09.11.2022 को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे, द्वार Haq Humara Bhi To Hai@ 75 अभियान के अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया एवं जेल का निरीक्षण किया गया। बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।

जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1130 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 1025 पुरूष, 51 महिला, महिला बंदियों के साथ कुल 3 बच्चे निरूद्ध है व 54 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, उर्द, राजमा की दाल, सब्जी (आलू, मूली), शाम का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, पालक, मूली)।

पूर्णकालिक सचिव द्वारा बताया गया कि विधिक सेवा दिवस देश के सभी नागरिकों को उचित,निष्पक्ष और सर्वसुलभ न्याय प्रक्रिया तक पहुुंच सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के सुभेद्य और वंचित वर्ग के लोगो को निःशुल्क न्याय प्राप्ति हेतु सहायता एवं समर्थन जुटाना होता है तथा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया एवं जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। पूर्णकालिक सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव व उप कारापाल कलमचन्द उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों के सशक्तिकरण एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदत्त विधिक सहायता/विधिक योजनाओं से जनमानस को लाभांवित करने एवं प्रचार-प्रसार हेतु 02 सप्ताह का महा अभियान के अन्तर्गत आउटरीच गतिविधियों से सम्बन्धित मेगा कैम्प का आयोजन 09.11.2022 को समय पूर्वांहन 11ः00 बजे सादात में आयोजित की गयी।

मेगा कैम्प के अवसर पर नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, रामनगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा ग्रामीण लोग उपस्थित हुए। मेगा कैम्प में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोडवेज बस चलाने की पीसीसी सदस्य ने की मांग
Next: लम्बित आवेदन पत्र वाले छात्र छात्रवृत्ति योजना से हो जायेगें वंचित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.