जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम ताजपुर में शुक्रवार को बिजली विभाग व विजिलेंस विभाग की टीम ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए मॉर्निंग रेड किया। जिसमें बिजली चोरी करते 6 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया व तीन उपभोक्ताओं का भार बढ़ाया गया तथा 20 हजार की राजस्व वसूली भी किया गया। मार्निंग रेड से ग्रामीणों में खलबली मच गई।
विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी विजय कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया कि बिजली उपभोक्ता बाईपास कनेक्शन के द्वारा बिजली चोरी न करें और जिन उपभोक्ताओं द्वारा नया कनेक्शन लेने के बाद भी बिजली बिल जमा नहीं किया है वह नेवर पैड के तहत बिजली बिल जमा कर दे, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी करवाई किया जाएगा। इस मौके पर विजिलेंस इंस्पेक्टर स्वदेश कुमार, विजिलेंस जेई पंकज कुमार, जेई तारा शंकर सिंह एवं बिजली कर्मी मौजूद रहे।