जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित शिक्षा खण्ड कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें लखनऊ स्थित ईको गार्डन में 15 नवंबर को आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने के लिए हमारा संगठन अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा, उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि 15 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ चले। श्री यादव ने कहा कि यह आंदोलन निश्चित निश्चित तौर पर सरकार को सोचने पर विवश करेगा। हम लोगों को उम्मीद है कि जिस तरह से पंजाब, राजस्थान, झारखंड व छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों में लागू हुआ है उसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से भी उम्मीद है बड़ा दिल दिखाते हुए शिक्षकों की समस्या पर गंभीर होंगे। शिक्षकों का यह आंदोलन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह, मंत्री विनोद सिंह कुशवाह, गणेश पांडे, धनंजय मिश्रा, अरविंद सिंह, मनोज तिवारी, संतोष कुमार, संजना यादव, रीता यादव, सुभाष यादव, पारस राय, बृजेश सिंह आदि शामिल रहे।