जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय नगर के हरपुर निवासी सेवानिवृत शिक्षक व आर्य समाज के आचार्य राजनाथ यादव (75) का गुरुवार की शाम करीब 8 बजे असामयिक निधन हो गया।
ये ग्राम भैदपुर स्थित श्रीकृष्ण इंटर कालेज में सहायक अध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए थे। अध्यापन कार्य करते हुए आर्य समाज संस्था से जुडे रहे तथा सेवानिवृत के बाद आर्य समाज में आचार्य पद को सुशोभित किया। इस बाबत उनके पुत्र राजेश यादव नाहर ने बताया कि पिता जी 6 नवम्बर को वाराणसी गये थे तभी उनका एक्सीडेंट हो गया जिसमें पैर फैक्चर हो गया था। जिनका वाराणसी के निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। वह बृहस्पतिवार को घर आ रहे थे कि अचानक 8 बजे देर शाम को रास्ते मे ही मृत्यु हो गयी। असामयिक घटना से परिवार सहित शुभेच्छुओं में शोक की लहर व्याप्त है।