Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नियमित टीकाकरण में गति लाने के लिए डाटा आपरेटरो का हुआ प्रशिक्षण

ब्यूरो 11-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221111-WA0024

गाजीपुर (11 नवंबर 22)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के बेहतर प्रबंधन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए सभी डाटा ऑपरेटर का कार्यशाला का आयोजन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला का आयोजन क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनिशिएटिव एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान मे आयोजन किया गया। कार्यशाला में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में और सुधार लाने व कार्यक्रम के और बेहतर प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। कार्यशाला में सभी ब्लॉक के कोल्ड चैन हैंडलर और डाटा ऑपरेटर शामिल रहे। इस दौरान नियमित टीकाकरण के डाटा को बेहतर तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर ब्लॉकों से आए हुए डाटा ऑपरेटर को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि नियमित टीकाकरण में सुधार लाने के लिए नियमित टीकाकरण बच्चो व माताओं को जानलेवा बिमारियों से बचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। स्वास्थ्य विभाग शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी डाटा का संकलन कर बेहतर कार्ययोजना बना कर लक्ष्य प्राप्ति कर सकते है। क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन के जनपद में सहयोग के बाद निश्चित ही हमारे नियमित टीकाकरण सेवाओं के परिणाम और बेहतर आएंगे और हम 90 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।

क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन के आज़म एवं मनी शंकर ने टीकाकरण कार्यक्रम में आ रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की और डाटा फीडिंग के लिये सही तरीका बताया उन्होने कहा कि टीकाकरण से बच्चो और माताओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है , बीपीएम और डीइओ आपसी सहयोग के जरिये डाटा का सही एनालसिस कर टीकाकरण कार्यक्रम को और बेहतर बनाया जा सकता है।

कार्यशाला मे एसीएमओ डॉ जे एन सिंह, यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय के साथ सभी ब्लॉकों के डाटा ऑपरेटर शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेवानिवृत शिक्षक व आर्य समाज के आचार्य का हुआ असामयिक निधन
Next: लंपी रोग के इलाज व पशुपालकों को जागरूक करने पहुँचे पशुचिकित्सक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.