Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दीप प्रज्ज्वलित कर जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत का किया उद्घाटन

ब्यूरो 12-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221112-WA0018

गाजीपुर (12 नवम्बर, 2022)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के तत्वाधान में 12.11.2022 को प्रातः 10ः30 बजे जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ  किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह- II जनपद न्यायाधीश द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया गया, तथा यह भी बताया गया कि लोक अदालत मे न केवल मुकदमो का निस्तारण किया जाता है, बल्कि पक्षकारों के मध्य परस्पर बैमनस्यता भी समाप्त हो जाती हैं।

राकेश कुमार- VII , नोडल अधिकारी, लोक अदालत द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे ने बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगो में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 109511 मामले निस्तारण हेतु नियत किये गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 87095 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किये गये। राजस्व विभाग आदि के 6531 मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 17762 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 62802  मामले निस्तारित किये गये।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 146553773/- रू0 की धनराशि के संबंध में आदेश पारित हुआ। दीवानी न्यायालय द्वारा कुल 82729394/- रू0  के संबंध में आदेश पारित किया गया तथा राजस्व न्यायालयों एवं बैंक में कुल 63824379 /-रू0 के संबंध में सुलह-समझौता हुआ।
लोक अदालत की सफलतापूर्वक समाप्ति पर नोडल अधिकारी द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण, वादकारीगण, अधिवक्तागण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 98 वाद निस्तारित किये गये व कुल-54525000/-रू0 की धनराशि के संबंध में आदेश पारित किया गया।
प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, गाजीपुर द्वारा 59 वाद निस्तारित किये गये जिसमें से 01 मामलों में पति-पत्नी में सुलह कराकर उन्हे न्यायालय से एक साथ विदा किया गया।
पूर्णकालिक सचिव द्वारा जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, मीडियाकर्मी तथा पुलिस एवं प्रशासन विभाग के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ-मंत्री मत्स्य विभाग
Next: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.