Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे हुए पुरस्कृत

ब्यूरो 14-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221114-WA0051

गाजीपुर (14 नवम्बर, 2022)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के आदेशानुसार 14.11.2022 को बाल दिवस विषय पर सेमिनार/कैम्प का आयोजन प्राथमिक विद्यालय मीरनपुर सक्का, गाजीपुर में किया गया।

शिविर में कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, खण्ड विकास अधिकारी अविनाश कुमार, प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक एवं अन्य अध्यापिकाए व छात्र-छात्राए उपस्थित हुए।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मीरनपुर सक्का, गाजीपुर में भाषण, सुलेख एवं चित्रकलां प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बाल अपचारियों ने देश शक्ति गीत एवं कविताएं सुनाई। प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
पूर्णकालिक सचिव महोदया द्वारा बताया गया कि बाल दिवस भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर 14 नवम्बर को मनाया जाता है। सचिव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया, उन्हे जीवन में अच्छी राह पर चलने के लिए प्रेरित किया तथा समय की उपयोगिता बताई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रतिभा खोज प्रतियोगी परीक्षा का हुआ आयोजन
Next: लम्बित पत्रावलियों के निष्पादन हेतु हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.