Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

69 वीं जनपदीय बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह-2022 का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

ब्यूरो 15-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221115-WA0014

गाजीपुर 15 नवम्बर, 2022(सू0वि0)। 69 वीं जनपदीय बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह-2022 का शुभारम्भ पी जी कालेज मैदान में मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 15 व 16 नवम्बर 2022 तक आयोजित होगा।

माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करती जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। तत्पश्चात स्कूली बच्चो द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागतगीत के माध्यम से स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में शान्ति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम के शुभारम्भ की घोषणा के उपरान्त खेल भावना के प्रति सच्ची निष्ठा एवं अनुशासन हेतु शपथ दिलाई एवं झण्डारोहण किया।

मार्च पास की सलामी लेती जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

तत्पश्चात उन्होने स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा निकाली गयी मार्च पास की सलामी ली। जनपदीय बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह-2022 में 16 विकास खण्डो के परिषदीय विद्यालयो के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग कर अपने हुनर की पहचान करायी जो सराहनीय रहा।

जिलाधिकारी ने जनपदीय बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में आयोजित कार्यक्रम देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने सम्बोधन मे कहा कि स्कूली वर्ष मे केवल शिक्षा ही नही बल्कि शिक्षा के साथ बहुआयामी विकास के लिए खेल और कला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल से केवल स्वस्थ शरीर ही नही बल्कि सेहत के साथ आपके चरित्र का भी निर्माण होता है। खेल हमे अनुशासित रहना सिखाती है, क्योकि खेल को खेलने एवं खेल में बने रहने के लिए अनुशासन की बहुत ही आवश्यकता होती है। अनुशासन ही है, जो अपने जीवन में ढाल लेता है वो आगे चलकर जीवन के संघर्ष में हमेशा विजयी होता है। उन्होने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज जिस स्प्रिट से इस कार्यक्रम के शुभारम्भ में अपने-अपने कला/प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वो प्रशंसनीय है और आगे चलकर सिर्फ मण्डल ही नही बल्कि पूरे प्रदेश मे सबसे अधिक अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहे, यही कामना है। उन्होने स्कूली बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए अपनी वाणी को विराम दिया। समारोह के अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डबल मर्डर मिस्ट्री की घटना का अभियुक्त गिरफ्तार
Next: विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.