Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सन शाइन पब्लिक स्कूल में बच्चों की हुई करियर काउंसलिंग

ब्यूरो 19-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20221119_181056

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को विद्यालय के बच्चों की करियर काउंसलिंग की गई।

होटल मैनेजमेंट एंड हॉस्पिटैलिटी विषय पर एएमसी इंस्टीट्यूशन बैंगलूरू के प्रो राजेश कुमार ने भारत की अर्थव्यवस्था में होटल इंडस्ट्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 7 प्रतिशत की हिस्सेदारी होटल इंडस्ट्री की है। वरून ने कहा कि होटल मैनेजमेंट के कोर्स से रेलवेज, एयरवेज तथा क्रूज जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बनते है। उन्होंने सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को एजुकेशनल टूर पर आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि इस एजुकेशनल टूर में आप देख पायेंगे इसके विस्तार रूप को और समझ पायेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से अपनी रुचि, रुझान और व्यक्तित्व के अनुरूप विषयों का चयन करने पर बल दिया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित करियर परामर्श दिए। उन्होंने कहा कि अगर अपनी रुचि के अनुसार ही विषयों का चयन किया जाए तो काम करने में मजा आता है और संतुष्टि भी मिलती है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि सहपाठियों के प्रभाव से अलग, अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनें। इस दौरान कक्षा 11 वीं एवं 12वीं विज्ञान वर्ग तथा वाणिज्य वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और विभिन्न अपनी शंकाओं का समाधान पाया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए इस प्रकार का आयोजन समय-समय पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा कराया जाता है। प्रतिभागी छात्र–छात्राओं को लाभ मिलता है। इस अवसर पर प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: थाना सैदपुर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
Next: औचक निरीक्षण में सफाई कर्मी अनुपस्थित

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.