Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर क्षेत्र के सड़कों व चौराहों पर कूड़े का अम्बार नहीं दिखना चाहिए-डीएम

ब्यूरो 23-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221123-WA0009

गाजीपुर 23 नवम्बर, 2022(सू0वि0)। 15 वां वित्त, दीन दयाल आदर्श योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराये जा रहे कार्याे एवं अन्य कार्याे की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2022 तक नगर मे चल रहे नगर सेवा पखवाड़ा एवं नगर निकायो के कार्याे की विस्तारपूवर्क समीक्षा की। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देश दिया कि  नगर सेवा पखवाड़ा केवल कागज पर ही नही बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। इसमे किसी प्रकार की खानापूर्ती न हो। नगर पालिका एवं नगर पंचायत जनपद की छवि होती है।

उन्होने निर्देश दिया कि उपरोक्त योजनाओ में जो भी कार्य पूर्ण हो चुके है उनके सत्यापन के उपरान्त ही उसका भुगतान किया जाये। उन्होने ई 0 ओ0 नगर पालिका परिषद गाजीपुर लाल चन्द सरोज को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के सड़को/चौराहो पर कूड़े का अम्बार नही दिखना चाहिए। कूड़े के निस्तारण हेतु बन्द डस्टबीन का प्रयोग किया जाये। नगर क्षेत्र का कोई भी चौराहा क्षतिग्रस्त न हो यदि कही भी ऐसी स्थिति है तो उसे मरम्मत कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि 30 नवम्बर 2022 तक जनपद की सड़को को गढढामुक्ती की अन्तिम तिथि है इसके उपरान्त यदि जनपद मे जर्जर एवं गढ्ढायुक्त सड़क की शिकायत  पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। जिलाधिकारी ने जनपद में प्रकाश की व्यवस्था, साफ-सफाई, एण्टी लार्वा छिड़काव,,फागिंग,जल निकासी, सामुदायिक शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालयो का प्रयोग, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुदृढ़ व्यवस्था का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीएम स्वनिधि योजना की डीएम ने किया समीक्षा
Next: जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.